43 के MS Dhoni का जादू! 0.12 सेकेंड में उड़ाए स्टंप्स, सूर्यकुमार यादव रह गए हैरान

IPL 2025 का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। 23 मार्च को चेपॉक में हुए इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को महज 0.12 सेकेंड में स्टंप आउट करके सभी को हैरान कर दिया।
धोनी की बिजली की रफ्तार
मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 11वें ओवर में नूर अहमद की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की। लेकिन वो क्रीज से बाहर निकल गए और बीट हो गए। इसी बीच धोनी ने पलक झपकते ही स्टंप्स उड़ा दिए। सूर्यकुमार को समझ ही नहीं आया कि उनके साथ क्या हुआ। धोनी की इस रफ्तार ने सभी को हैरान कर दिया।
🚄: I am fast
✈: I am faster
MSD: Hold my gloves 😎Nostalgia alert as a young #MSDhoni flashes the bails off to send #SuryakumarYadav packing!
FACT: MSD affected the stumping in 0.12 secs! 😮💨
Watch LIVE action: https://t.co/uN7zJIUsn1 #IPLonJioStar 👉 #CSKvMI, LIVE NOW on… pic.twitter.com/oRzRt3XUvC
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 23, 2025
मुंबई इंडियंस की टीम चेन्नई की धीमी पिच पर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही। नूर अहमद ने 4 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 4 अहम विकेट झटके। उन्होंने सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रॉबिन मिंज और नमन धीर को आउट किया। इसके अलावा खलील अहमद ने भी 3 विकेट लेकर मुंबई की पारी को रोक दिया।
चेन्नई का दबदबा
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने घर पर मुंबई इंडियंस को 155 रन पर ही रोक दिया। धोनी की कप्तानी और नूर अहमद की गेंदबाजी ने मुंबई को पूरी तरह से घेर लिया। और मुंबई इस झटके से बहार नहीं निकल पाया । धोनी की इस शानदार स्टंपिंग ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनके ग्लव्स में अभी भी वो पुरानी धार बाकी है। क्या वो इस सीजन में चेन्नई को एक और ट्रॉफी दिला पाएंगे? ये सवाल अब सभी के मन में है।
मैच का हाल
बात अगर मैच की करे तो मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए 20 ओवर मैं 155/9 का स्कोर बनाया । MI की तरफ से सबसे ज़्यदा रन तिलक वर्मा 31 रन बनाये । 156 रनो का पीछा करते हुए चसक ने ये मैच 19.1 over मैं 4 विकेट से जीत लिया । चेन्नई की तरफ से कप्तान ऋतुराज ने 26 गेंदों मैं 53 रन बनाये और रचीं रविंद्र ने नाबाद रहते हुए 45 गेंदों मैं 65 रन बनाये ।
ये भी पढ़े :